रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना नगर पंचायत के अभिमन्यु बने सरताज, सदस्यों के साथ ली शपथ

-नगर के विकास का लिया संकल्प, सदस्यों ने किया सहयोग का वादा

रॉयल स्टार न्यूज़ गभाना। गभाना नगर पंचायत की नई सरकार ने शुक्रवार को समारोह के बीच पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही नगरवासियों को सुविधाएं देने के लिए चुनौतियों का सफर शुरू हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु राज सिंह ने नगर के विकास का वादा किया, तो सदस्यों ने उन्हें पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को पहली बार गभाना नगर पंचायत में नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं सदस्यों को कस्बे के श्री लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यौराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण कर किया। एसडीएम गभाना कुंवर बहादुर सिंह ने चेयरमैन कुंवर अभिमन्यु राज सिंह समेत सभी 15 सदस्यों क्रमशः वार्ड नंबर-1 मंडलनगर से कामिनी सुमन, वार्ड नंबर दो नगला नत्था जसवेंद्र कौर, वार्ड नंबर तीन सोमना से रेशमपाल सिंह, वार्ड नंबर चार भरतपुर से राजकुमार माहौर,वार्ड नंबर पांच पनिहावर से याेगेंद्रपाल सिंह, वार्ड नंबर छह मोरहेना से धर्मवीर सिंह, वार्ड नंबर सात राधानगर से शालू चौधरी,वार्ड नंबर आठ प्रताप नगर सुशील कुमार, वार्ड नंबर नौ रामपुर राजकुमार, वार्ड नंबर दस कौशल्या नगर नरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 11- बाल्मीक नगर से ममता देवी,वार्ड नंबर 12 चेतन्य नगर भुवनेश कुमार, वार्ड नंबर 13 राज नगर से हरीश माहेश्वरी, वार्ड नंबर 14 आनंदपुर से स्नेह सिंह चौहान एवं वार्ड नंबर 15 कल्याणपुर से शमीम खां को हिंदी में शपथ दिलायी गई। इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन समेत सभी सदस्यों का ईओ एवं नगर पंचायत स्टाफ द्वारा जोरदार तरीके से फूलमालाओं एवं बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सचालन प्रधानाचार्य डा. बिजेंद्र कुमार शर्मा ने किया।  हजारों लोग इस पल के साक्षी बने। बता दें कि गभाना नगर पंचायत में पहली बार चेयरमैन एवं सदस्य चुने गए है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!