रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लालपुर से भैंस व सिमरधरी से मोबाइल का सामान चोरी

इगलास। क्षेत्र में शनिवार रात दो अलग-अलग गांवों में चोरी की घटनाए हुई। गांव लालपुर में चोर दीवार तोड़कर भैंस चोरी कर ले गए। वहीं गांव सिमरधरी में मोबाइल की दुकाना की छत काटकर चोरी की। क्षेत्र में बढ़रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है।

गांव लालपुर निवासी भूदयाल पुत्र मोहन सिंह के घेर में भैंस बंधी हुई थी। रात्रि में चोर घेर की दीवार तोड़कर उसकी भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि रविवार सुबह जब वह भैंस को चारा देने पहुंचे तो देखा कि घेर की दीवार टूटी हुई थी और भैंस गायब थी। उन्होंने भैंस की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी घटना गांव समरधारी की है। यहां चोरों ने एक मोबाइल की दुकान की छत काटकर चोरी को अंजाम दिया। दुकान स्वामी प्रमोद पुत्र भीकम्बर ने बताया कि रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि छत में कट लगा हुआ था। दुकान का कीमती सामान गायब था। उसने सामान की कीमत करीब पचास हजार रुपये बताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!