रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मातम और अकीदत के साथ ताजिए सुपुर्द-ए-खाक

इगलास। गांव सहारा खुर्द में मुहर्रम के मौके पर गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे गांव में मातम का माहौल देखने को मिला। ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक से पूर्व गांव में परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस गांव की प्रमुख गलियों से होकर गुजरा और इस दौरान या हुसैन, या अली की सदाओं से माहौल गूंज उठा। सभी ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए मातम किया और ताजियों के साथ अपना अकीदा पेश किया।

इस मौके पर अकील, इस्लाम, नईम, इकराम, आरिफ, शाहिद, जाहिद, नासिर आदि थे। प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम समजा के लोगों ने बताया कि मुहर्रम हमें बलिदान, सब्र और सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला गया मोहर्रम का जलूस

 

कस्बे में मोहर्रम के अंतिम दिन ताजिया निकाले गए। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। ढोल तासे की धुन पर युवाओं ने जुलूस की अगुवाई की। लाठी, तलवार और आग के करतब दिखाए। ताजिया जुलूस सराय से होते हुए मैन बाजार होते हुए शाम चार बजे तक जैन धर्मशाला होते हुए कर्बला मैदान पहुचा। कर्बला मैदान में ताजियों को परंपरागत तरीके से ‘सुपुर्द-ए-खाक’ किया गया। दूर-दराज से आए लोगों ने ताजिए का दीदार किया और मातम में हिस्सा लिया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की। कस्बे हर जगह पुलिस बल तैनात रहा स्थानीय प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर  शरीफ़ बाबा , चाहत अली, सलमान क़ुरैशी , अल्लु क़ुरैशी, शान सिद्दीकी, इम्मामुद्दीन ख़ान, जाकिर ख़ान, आदिल फरीदी, आसिफ़ ख़ान, शोहिल ख़ान, अनस ख़ान आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!