मैक्स की टक्कर से बुग्गी चालक की मृत्यु
इगलास। कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ मथुरा मार्ग पर गांव साथिनी के समीप अनियंत्रित मैक्स ने बुग्गी चालक में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी चालक की मृत्यु हो गई। मैक्स चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया।
गांव साथिनी निवासी 30 वर्षिय पवन कुमार पुत्र गोपाल प्रसाद सुबह पांच बजे बुग्गी लेकर ईंट भट्ठा पर मजदूरी के लिए जा रहा था। गांव के नजदीक ही अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर पीछे से अनियंत्रित मैक्स के चालक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मैक्स चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। गाड़ी राजस्थान की है। पवन को गंभीर हालत में उपचार के लिए इगलास लेकर गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। विदित रहे कि उसकी शादी दो वर्ष पहले मनोरमा से हुई थी। इनपर एक बेटी है। चार बहन व दो भाईयों में वह सबसे पड़ा था। परिवार का पालन पोषण वही करता था।