रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास क्षेत्र में दो गांवों में महिलाओं से छेड़छाड़

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि गांव के चंद्रपाल आदि से बच्चों को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इसी रंजिश में मंगलवार की सुबह चंद्रपाल, धर्मवीर, राजू, ऊदल सिंह, कृष्णा इनके रिश्तेदार शालू व कौशल घर में घुस आए। इन्होंने उसके व पति के साथ मारपीट की। महिला के कपड़े फाड़ दिए। आरोपित घर में तोड़फोड करके धमकी देकर चले गए। वहीं क्षेत्र के एक दूसरे गांव निवासी महिला का कहना है कि मंगलवार की दोपहर जेठानी के साथ घर पर बैठी थी। इस दौरान गांव के ही प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, प्रवीन, पंकज आए और घर के बाहर हंगामा करने लगे। विरोध करने पर घर में गुलाल व रंग फेंक कर अश्लील इशारे करने लगे। बीच बचाव करने आई एक महिला के साथ अभद्रता की। जब स्वजन खेत से लौटे और आरोपितों को समझाया तो उनके साथ मारपीट की। तमंचे से फायर करते हुए धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दो गांवों में हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर ठठोई निवासी 82 वर्षीय बनी सिंह का कहना है कि वह मंगलवार को सुबह 10 बजे खेत पर गए थे। खेत पर पहले से उपस्थित बेटा देवेंद्र उर्फ सुल्ती व नाती भोलू, टिंकू ने गाली गलौज की। गाली देने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान लेवा हमला किया। वृद्ध ने बेटा व नातियों ने जान से खतरा बताया है। वहीं क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी निवासी भगवान सिंह पुत्र बाबूलाल का कहना है कि मंगलवार की शाम उनका बेटा नीरज सिंह घर के अंदर बैठा था। इस दौरान गांव के ही विशाल उर्फ चेटा, विवेक व अतरौली के गांव वीरपुर निवासी विशाल उर्फ मोहित गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। बेटे ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!