रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिविर 155 लोगों का किया गया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

इगलास। क्षेत्र के गांव साथिनी में रविवार को आर्यावर्त बैंक के सामने रोटी बैंक श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजित हुआ। नेत्र जांच शिविर का संचालन शिव कुमार सोनी ने किया। शिविर में 155 लोगों की नि:शुल्क नेत्रों जांच की गई।

इस दौरान वरिष्ठ नेत्र परीक्षक बबलू चौधरी ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया क‍ि साथिनी में नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूरदृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। शिविर में चमेली देवी हाॅस्पिटल के चैयरमेन डाॅ. रामकुमार सिंह के सहयोग से आई ड्राॅप का वितरण भी किया गया। वृंदावन के डा. श्राफ आई हास्पिटल की टीम द्वारा 24 मरीज मोतियाबिंद के नि:शुल्क आॅपरेशन के लिए बस द्वारा वृंदावन हाॅस्पिटल भेजे गए। टीम के नेत्र परीक्षक पंकज सिंह, कोआर्डिनेटर संजय, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर अभिषेक चौधरी, आकाश कुमार, आकाश सिंह, भोलू का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!