हरियाली तीज महोत्सव में क्वीन बनी भावना गुप्ता
इगलास। कस्बा में महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को तीज महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम महिमा राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल व नायब तहसीलदार मयंक गोयल की पत्नी ऋचा गोयल को सम्मानित किया गया।
मान्या अग्रवाल ने हरियाली तीज पर्व के संबंध में बताया कि यह पर्व उस क्षण का प्रतीक है जब भगवान भोलेनाथ ने मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन तीज माता के रूप में मां गोरी की पूजा की जाती है।
हरियाली तीज क्वीन भावना गुप्ता को चुना गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, मनीषा उपाध्याय, बबिता शर्मा, साक्षी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, ममता उपाध्याय, पारुल अग्रवाल व राधा अग्रवाल ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। आदर्श सास के रुप में छाया शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, रुक्मणी देवी सहित छह महिलाओं को चयन करके सम्मानित किया गया।