हाईवे पला सल्लू पर कबाड़े से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
गभाना। हाईवे पर गांव पला सल्लू के पास कबाड़े से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर व पोलों से टकराते हुए पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी ललित कुमार रविवार को अलीगढ़ की तरफ से ट्रक में कबाड़ा भरकर मेरठ के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव पला सल्लू के निकट पहुंचे तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराता हुआ व कई पोल को तोड़ता हुआ पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकलवाकर निजी अस्पताल में उपचार कराया है।