रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव भानोली में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भानोली निवासी अनिल कुमार मेहनत मजदूरी करता है। अनिल की करीब 14 माह पूर्व जवां क्षेत्र के साथा निवासी राजपाल सिंह की बेटी तनुजा से शादी हुई थी। तनुजा पिछले कुछ दिन से अपने मायका में रह रही थी। शुक्रवार को अनिल जब मजदूरी करने चला गया तो पीछे से उसके ससुर राजपाल सिंह तनुजा को ससुराल छोड़कर चले गए। देर शाम को अनिल जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अनिल को कुछ शक हुआ। उसने खिड़की से झांक देखा तो अंदर का नजारा देख उसकी चीख निकल पड़ी। उसकी 20 वर्षीय पत्नी तनुजा पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। चीख पुकार सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम लिए भिजवा दिया। घटना के परिवार में कोहराम मच गया। तनुजा चार माह के बेटे की मां थी। इस संबंध में थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मामले में अभी कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!