हाईवे पर तहसील तिराहे के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे घायल
गभाना। हाईवे पर तहसील तिराहे के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। जिन्हें कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार एटा के जलेसर निवासी भानू प्रताप सिंह सोमवार शाम को भतीजे समर प्रताप सिंह के साथ बाइक से बुलंदशहर के खुर्जा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर तहसील तिराहे के पास पहुंची, तभी सामने से अचानक आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पहुंची टोल रिलीफ टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
