रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर कार ने टेंपो में मारी टक्कर, पांच महिलाएं समेत छह लोग हुए घायल

गभाना। हाईवे पर गांव भरतरी के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार पांच महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा के मोहल्ला रंगरेज निवासी आशू पुत्र आस मोहम्मद टेंपो चालक है। वह गुरुवार को दोपहर में नोएडा के परीचौक से टेंपो में सवारियों को अलीगढ़ एक शादी समारोह में लेकर आ रहा था। जैसे ही उनका टेंपो हाईवे पर गांव भरतरी के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक के अलावा अयोध्या के थाना पूराकलंदर के गांव सरियाओ निवासी पूनम, नीलम, मध्यप्रदेश के भिंड की सुमन शर्मा, दादरी के रिठौरी की आसवीन, व आरती निवासी विलासपुर, दादरी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं हादसे के बाद आरोपित चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!