तहसील तिराहे पर दो बाइक आपस में टकराई, एक युवक हुआ घायल
गभाना। हाईवे तहसील तिराहे पर दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार चंडौस थाना क्षेत्र के गांव रामपुर-शाहपुर निवासी रफीक गुरुवार सुबह किसी काम से अलीगढ़ गया था। जहां से शाम को वह बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर तहसील तिराहे पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रफीक गिरकर घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची टोल रिलीफ टीम ने घायल को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।