टेंपो से कार टकराई, दंपति समेत छह लोग घायल
लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव करसुआ के समीप कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो व कार सवार छह लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम को एक कार खैर की तरफ से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव करसुआ के निकट कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क की दूसरी तरफ अलीगढ़ की तरफ से आ रहे टेंपो से जा टकराई। हादसे में टेंपो सवार संजू पुत्र वेदपाल उनकी पत्नी निशा बेटा गोविंद व बेटी खुशी के अलावा कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।