कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
लोधा। थाना क्षेत्र के गांव अटलपुर पेट्राल पंप के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार को भर्ती कराया है। जहां पर युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी दीपक उर्फ भोला पुत्र अवधेश गुरुवार दोपहर में अटलपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गए थे। तभी खैर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है। उधर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।