ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर घायल
लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्हौसरा के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा डाला। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना के गांव बिजौना निवासी रवि पुत्र महिपाल गुरुवार दोपहर में बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्हौसरा के समीप वह सड़क किनारे बाइक को खड़ी करके किसी से फोन पर बात करने लगे। तभी खैर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उनकी को रौंद डाला। जिसमें रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर थाना भिजवा दिया।