रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, हादसे में भतीजे की हुई मौत

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव तेहरा निवासी पंकज कुमार हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहते हैं। रविवार को उनका 18 वर्षीय बेटा गुलशन गांव आया हुआ था। शाम को वह अपने चाचा कृष्णकांत के साथ बाइक से कस्बा से घर लौट रहे थे। तभी अलीगढ़ रोड पर बीएल कोल्ड के सामने तेज गति से आ रही इनोवा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि चाचा कृष्णकांत बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को उपचार के लिए कस्बा स्थित सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। उधर आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के चाचा की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

xxxxxxx

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!