रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने तमंचा के साथ एक युवक को दबोचा

इगलास। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गोरई चौकी प्रभारी गौरव चौधरी ने गांव जटवार निवासी पवन पुत्र रुस्तम सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है। वहीं गांव असराई निवासी सतीश, राज बहादुर व दीपक को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

मारपीट कर किया घायल

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बकटरा में नामजदों ने महिला समेत तीन लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया।

मामले में गांव के मोहन सिंह पुत्र लीलाधर सिंह का ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी पत्नी मीना देवी से रास्ते में परिवार के ही दिनेश, रोहित, नवीन ने गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। शोर सुनकर बचाने पहुंचे ज्ञानेंद्र सिंह व ऋषिपाल सिंह के साथ अारोपियों ने मारपीट करते हुए ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!