रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस पुलिस ने चार वारंटियों को दबोचा

चंडौस। पुलिस ने अदालती आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि ऊमरी निवासी सोनपाल व बनी सिंह, नगला सरूआ के ब्रजमोहन और इमलहरा के ओमप्रकाश कोर्ट की तारीखों पर लगातार गैर-हाजिर चल रहे थे। न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों को उनके घरों से पकड़ लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपियों को दोपहर में कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!