रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर चंडौस सीताराम सरोज ने बताया कि भोगपुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र महराज सिंह दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। जिसे मंगलवार को उपनिरीक्षक रमसनेही वर्मा व कांस्टेबल कुलदीप लवानियां ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!