रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राधा इंटरनेशनल अकादमी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल का अवार्ड

इगलास| राधा इंटरनेशनल अकादमी को बेस्ट स्कूल चुना गया, नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुए ग्लोबल अवार्ड में राधा इंटरनेशनल अकादमी को बेस्ट स्कूल के तौर पर पुरस्कृत किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति शेखावत गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष सरकार मौजूद रहें। बॉलीवुड के मशहूर गायक और लेखक अखिल सचदेवा, राष्ट्रीय कब्बाड़ी खिलाड़ी हिमेश मदान, संदीप मरवाह चाँसलर एएइफटी,शिवानी वजीर आदि दो दर्जन से ऊपर लोग गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहें।
20 लोगों की निर्णायक समिति जिसमें शिक्षा, आदि क्षेत्रों के दिग्गज सदस्यों ने सभी नामांकन को जाँचने के बाद, करीब चार देशों के सीबीएसई स्कूलों के स्कूलों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों को सम्मानित किया गया। निर्णायक समिति ने सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुनने के लिए, शैक्षिक स्तर में बदलाव, कोरोना काल में स्कूलों द्वारा प्रदान की गई शिक्षा का स्तर, एनईपी का क्रियान्वयन, व्यावसायिक शिक्षा, बोर्ड रिजल्ट आदि को परखने के बाद कृष्णकुलम को सर्वेश्रेष्ठ स्कूल के सम्मान से सम्मानित किया। जहाँ अब तक ऐसे पुरस्कार सिर्फ़ दिल्ली, मुंबई आदि बड़े शहरों तक सीमित रह जाते थे, वही अब मथुरा जैसे छोटे जिले के स्कूल को यह सम्मान मिलना गर्व की बात हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री आदि अतिथियों ने राधा इंटरनेशनल अकादमी की पूरी टीम के द्वारा किए जा रहे कामों की तारीफ भी की और कहा कि राधा इंटरनेशनल अकादमी ने इतने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में किए नये प्रयोगों, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, आदि के लिए किए जा रहे कार्यों के कारण सम्पूर्ण भारत और विशेषकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में विशेष स्थान बनाया हैं।

राधा इंटरनेशनल अकादमी के प्राचार्य श्री मुकेश नगाइच और डीन शुभम गोधर ने यह पुरस्कार स्कूल की तरफ से ग्रहण किया।

राधा इंटरनेशनल अकादमी के चेयरमैन ई दीपक मुकुटमणि ने कहा कि राधा इंटरनेशनल अकादमी एक स्कूल नहीं मिशन हैं, स्वर्गीय नीता शर्मा के स्वप्न को मूर्तिस्वरूप देने के लिए राधा इंटरनेशनल अकादमी की पूरी टीम दिन रात काम कर रही हैं।
ये सब राधा इंटरनेशनल की टीम, अभिभावकों और बच्चों की मेहनत के कारण ही ये सब संभव हो पा रहा हैं, ये पुरस्कार राधा इंटरनेशनल अकादमी का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण अलीगढ़ मंडल का हैं और सभी अलीगढ़वासियों को समर्पित हैं।

राधा इंटरनेशनल अकादमी के सेक्रेटरी पवन इन्द्रमणि ने बताया कि उनका लक्ष्य बच्चों के संपूर्ण विकास को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए, विद्यायल ने देश के हर हिस्से में खोज, अविष्कार और खेल की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। विद्यायल के द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों ने बच्चों को मानसिक, शारीरिक, और नैतिक रूप से सुशोभित किया है। उन्होंने संस्कृति, कला, विज्ञान, साहित्यिकता, और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों का एक नए दौर में प्रदर्शन किया है। इससे बाल जगत में नई उम्मीद की किरणे चमक रही है।

प्राचार्य मुकेश कुमार नगाइच ने कहा कि शिक्षा का स्तर में जरूरी बदलाव के साथ-साथ, आम जनमानस के मन को भी स्पर्श किया है। उसके लिए अपनी शिक्षा पद्धति को आधुनिक बना दिया है जिससे बच्चे उच्च स्तर पर समझ और अवतरण कर सकें। विद्यायल की सफलता में उनके सतत प्रयास, अनुभवी शिक्षक टीम का योगदान और प्रगतिशील दृष्टिकोण का काफी महत्वपूर्ण योगदान है। यह सम्मान विद्यायल ने पिछले कई वर्षों में किए गए काम की पहचान है।

डीन शुभम गोधर के कहा कि राधा इंटरनेशनल अकादमी का महत्वपूर्ण उद्देश्य है शिक्षा में उच्च गुणवत्ता को बढ़ावा देना, छात्रों की प्रकृति के बारे में ज्ञान और समझ को बढ़ाना और नवीनतम शिक्षा तकनीकियों का उपयोग करके प्रयोग आधारित शिक्षा प्रदान करना है। हमारे विद्यालय ने नीति के मुख्य सिद्धांतों के साथ संगति का विशेष ध्यान दिया है और छात्रों के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए अपने शिक्षा पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव किए हैं।

कोविड-19 महामारी द्वारा कक्षाएं वर्चुअल रूप से पढ़ाई कराना सभी स्कूलों के लिए बड़ी चुनौती थी, परंतु राधा इंटरनेशनल अकादमी ने लॉकडाउन के प्रारंभ से ऑनलाइन शिक्षा प्रारंभ कर कीर्तिमान स्थापित किया था, इसमें अभिभावकों व छात्रों ने स्कूल का बहुत सहयोग किया। स्कूल की इनोवेशन टीम ने ऑनलाइन शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था का परीक्षण कोरोना काल से एक वर्ष पहले से ही शुरू कर दिया था जिसके माध्यम से खेल से जुड़े हुए बच्चों को स्कूल के बाद शिक्षा दी जा सके।
बोर्ड परीक्षाओं में निरंतर प्रगति करते हुए लगातार तीन वर्षों से लगातार कीर्तिमान स्थापित करने में अभिभावकों, छात्रों व शिक्षकों की कड़ी मेहनत का विशेष योगदान रहा हैं।
सीबीएसई हो या कोई अंतरराष्ट्रीय मंच आज राधा इंटरनेशनल अकादमी के बच्चे अलीगढ़ मंडल व प्रदेश का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक रोशन कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!