जसराम सिंह सरस्वती इंटर काॅलेज में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि
गभाना। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में मंगलवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने कहा कि जालिम फलक ने लाख मिटाने की फिक्र की, हर दिल में अक्स रह गया तस्वीर रह गई। यह पंक्तियां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पर सटीक बैठती हैं। जिन्होंने संकल्प लिया कि वह कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे। गोरों की सरकार लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें पकड़ नहीं सकी और 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के एलफ्रेड बाग ( अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क) अंग्रेजों से मोर्चा लेते हुए उन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे महानायक के जीवन से जुड़ी बातों से हमें सीख लेते हुए राष्ट्रहित के लिए आगे आना चाहिए।
यहां पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, नेहा सिंह, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
कस्बा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में भी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार, एकता सिंह, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, गुंजन सिंह, हेमा सिंह, नीतू सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, आरती, रितु, स्वाती सिंह, मुस्कान, दीक्षा, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
कस्बा के केशवकुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर भी महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। यहां पर प्रधानाचार्य शिवकांत रावत, राजीव शर्मा, हरिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, करन माहौर, गजेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, राजकुमार कुशवाह, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, रूबी सिंह, गीतांजली शर्मा आदि मौजूद रहे।