रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चूहरपुर के पास रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव, नही हो सकी शिनाख्त

गभाना। क्षेत्र के गांव चूहरपुर के पास से गुजर रही डीएफसी (डेडीकेट फ्रेट कॉरीडॉर) रेलवे लाइन किनारे शनिवार सुबह ग्रामीणों को एक युवक का शव पड़ा दिखाई पड़ा। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नही हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। पैराई चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। युवक की मौत किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष है जबकि उसने नीले रंग लोवर व बैगनी रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!