रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नई पीढ़ी को सद्मार्ग पर लाने के लिए श्रीराम कथा से जोड़ें : पूज्य दीपक महाराज

अलीगढ़ : श्रीराम कथा सरस प्रवक्ता प्रेममूर्ति पूज्य दीपक महाराज जी ने कहा यदि नई पीढ़ी को बचाना है तो उन्हें प्रभु श्री राम की कथा से जुड़े। क्योंकि जिस तरह से समाज में कुरीतियां फैल रही है, सामाजिक बुराइयां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रभु श्री राम की कथा ही लोगों को सद्मार्ग पर लाने का काम करेंगी। बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस का जो अमृत रस हम सब को प्रदान किया है वह दुनिया में किसी भी रस में नहीं मिलेगा।

आप सारी दुनिया भ्रमण कर लीजिए, कितनी भी सुख सुविधाएं एकत्र कर लीजिए मगर प्रभु राम की कथा जीवन को तारती है। प्रभु श्रीराम भारत के प्राण हैं। उनके स्मरण के बिना तो जीवन ही अधूरा है। पूज्य दीपक महाराज जी ने कहा कि सबसे अधिक नई पीढ़ी को प्रभु श्रीराम की कथा की जरूरत है। क्योंकि आज नई पीढ़ी में भड़काऊ है, वो बात-बात पर हतोत्साहित हो जाती है। घातक कदम उठा लेते हैं। मेरा दावा है कि जो राम की कथा सुनेगा, राम के जीवन और आदर्श का अनुसरण करेगा वह जीवन में कभी असफल नहीं होगा। प्रभु राम उसकी हर संकट में मदद करते हैं। इसलिए कथा में नई पीढ़ी को जरूर आना चाहिए।


शुक्रवार को प्रेममूर्ति पूज्य दीपक महाराज जी अपने कथा के प्रवास में अलीगढ़ पहुंचे थे। महाराज जी के पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। सूर्य विहार कॉलोनी में तहसील राजस्व बार एसोसिएशन कोल के पूर्व अध्यक्ष कुंवर रमेश कुमार सिंह के आवास पर महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया। तिलक, चंदन के साथ उन्हें फूल माला पहनाया गया। फूलों की बारिश की गई। महिलाओं ने आरती उतारी और आदर सत्कार के साथ महाराज जी को आसन ग्रहण कराया। पूज्य महाराज जी से आशीर्वाद लेने वालों का तांता लग गया। रमेश कुमार सिंह ने पत्नी सुशीला सिंह के साथ महाराज जी का पांव पखारा और आशीर्वाद लिया। वीरेंद्र सिंह, गड़राना, बंटी सिंह जादौन, लोकपाल सिंह, बंटी यादव, भगवान स्वरूप, महेश सिंह चौहान, पप्पू सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, हरेंद्र पाल सिंह, पवन शर्मा आदि ने महाराज जी का स्वागत किया। प्रिया, गरिमा, साहिल, कृष्णा, सोनू आदि ने महाराज जी से आशीर्वाद लिया।

प्रभु राम से नाता जोड़ लो, जीवन सुधर जाएगा

पूज्य प्रेममूर्ति दीपक महाराज जी ने कहा कि हम सब दुनिया के तमाम चीजों में व्यस्त रहते हैं। तमाम साधन जुटाने में जुटे रहते हैं, मगर हम सब के जीवन सूत्रधार तो प्रभु श्रीराम हैं। इसलिए प्रभु राम से नाता जोड़िए, जीवन सुधर जाएगा। फिर, जीवन में कहीं भटकाव नहीं आएगा। आप सद्मार्ग पर लगे रहेंगे।

एक से शुरू होगी श्रीराम कथा

शिवलोक सूर्य सरोवर कालोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर पर एक अप्रैल से कथा प्रारंभ होगी। सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे से श्रीराम कथा प्रारंभ होगी। कथा में आम जनमानस भक्ति भाव से लगे हुए हैं। सभी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है जो कथा का अवसर मिला है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!