कंटेनर ने कैंटर में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
इगलास। कस्बा में अलीगढ़़-मथुरा मार्ग पर खड़ी कैंटर में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वहां खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान के मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात्रि में कस्बा में अलीगढ़- मथुरा मार्ग पर कोतवाली से कुछ दूर एक कैंटर खराब हो गई थी। कैंटर मालिक लियाकत उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था। जबकि उसका 22 वर्षीय साथी आरिफ पुत्र काले खां निवासी शाहपुर कुतुब नीवरी रोड, थाना रोरावर टार्च दिखा रहा था। इस दौरान मथुरा की ओर से आ रही कंटेनर के कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच फसने से आरिफ बुरी तरह से कुचल गया। आनन फानन में घायल को उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान आरिफ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।