रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर हुआ घायल

गभाना। नेशनल हाईवे पर पैराई पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम को बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में उपचार को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंडौस थाना क्षेत्र के गांव टीकरी भवापुर निवासी महेंद्र कुमार मंगलवार शाम को बाइक से किसी काम से अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पैराई पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महेंद्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से घायल को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!