भाकियू भानू गुट ने विद्युत समस्याओं को लेकर एमडी को दिया ज्ञापन
गभाना। अलीगढ़ जनपद में बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने आगरा मे एमडी दक्षिणांचल को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने आगरा पहुंचकर एमडी दक्षिणांचल आगरा अमित किशोर को सौंपे ज्ञापन में वीरपुरा तथा बिनूपुर स्थित बिजलीघर की क्षमता 5 एमबीए से बढ़ाकर 10 एमबीए कराने, नगला पदम में 11 हजार की लाइन को एलटी में परिवर्तित करने, किसानों के नलकूपों का कनैक्शन साढ़े सात हार्स पावर की जगह 10 हार्स पावर में परिवर्तित कराने पर किसानों से भुगतान न लेने, बढ़कर आ रहे घरेलू बिलों में सुधार करने, लंबे समय से जनपद में तैनात जेई का गैर जनपद स्थानांतरण करने, बिनूपुर बिजलीघर पर तैनात जेई द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार जांच कराकर कार्रवाई करने, धाैरा में बिजली से हुई कृषक के पशु की मौत का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर सुधीर ठाकुर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, राकेश सिंह, गजेंद्र सिंह, कुलदीप ठाकुर, पुरूषोत्त सिंह, मनोज कौशिक, हेमंत, नरेश विशाल आदि मौजूद रहे।