गभाना पुलिस ने पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ससुर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। कस्बा के एक मोहल्ला में पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म वाले आरोपी ससुर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि कस्बा की एक महिला ने सोमवार को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि रविवार रात में उसका ससुर शराब पीकर घर पर आ गया और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया था। घर में वह अपने दस वर्षीय देवर के साथ थी। तभी ससुर ने चाकू दिखाते हुए उससे जबरन दुष्कर्म कर डाला था। चीखने पर चाकू से गर्दन काटने की धमकी देने लगा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी ससुर को हाईवे पर तहसील तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
——–