रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खैर नहर में उतराता मिला लापता युवक का शव

खैर। बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर में कपना नहर में गिरी बरातियों की कार में लापता युवक का शव सोमवार शाम को क्षेत्र के गांव मायारामगढ़ी पर नहर में उतराता हुआ मिला। मृतक की जेब में मिले दस्तावेज व मोबाइल फोन के आधार पर शिनाख्त हो सकी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात में बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर में कपना नहर ईको वैन के गिरने से चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। दो लोगों को गोताखोरों ने निकाल लिया था। तीन लोग लापता थे। जिनमें से 48 वर्षीय कैलाश निवासी प्रताप नगर नई दिल्ली का शव मायारामगढ़ी के पास नहर में उतराता मिला है। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बताया कि कैलाश कार से ककोड़ के शेरपुर गांव से अन्य लोगों के साथ शादी में शामिल होने के लिए पिसावा जा रहे थे। तभी रास्ते में कार नहर में गिर पड़ी। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग अभी लापता है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कैलाश दो बेटियों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!