रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच से धुंआ उठा, उतरकर भागे मुसाफिर

- दिल्ली से कामाख्या जा रही थी ट्रेन एसी पैनल में अचानक स्पार्किंग होने से लगी आग

अलीगढ़। दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रेल कर्मियों की सतर्कता से “द बर्निंग ट्रेन ” बनने से बच गई। ट्रेन के एक कोच के एसी पैनल में गुरुवार को अचानक आग लग गई । कोच से धुंआ उठता देख ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोककर आग को बुझाया गया।

इसके बाद पूरी जांच-पड़ताल के बाद गंतव्य को रवाना कर दिया गया। इस दौरान रेलवे अफसरों में हडकंप मच गया। इस दौरान कोच में सवार यात्री किसी अनहोनी की आशंका में ट्रेन से नीचे उतर आए। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे से जुड़े कर्मचारी आ गए और उन्होंने पैनल में स्पार्किंग से लगी आग को बुझा लिया । तब यात्रियों एवं रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली।दिल्ली से आ रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस जैसे ही अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची तभी ट्रेन के कोच संख्या बी-5 से अचानक एसी पैनल से धुआं निकलने लगा। यह देख रेल कर्मियों ने ट्रेन को रोक लिया और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान ट्रेन करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही और ओएचई लाइन को बंद कर दिया गया।

ट्रेन को 10:05 मिनट पर गंतव्य को रवाना किया जा सका। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि एसी कोच में मामूली स्पार्किंग होने के कारण धुंआ निकल रहा था, जिसे बुझा लिया गया। जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य को रवाना कर दिया गया।पानी लेने उतारा यात्री स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरकर घायल

अलीगढ़। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरा एक यात्री पैर फिसल जाने से गिरकर घायल हो गया। यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अलीगढ़ में प्लेटफार्म संख्या चार पर आकर रुकी। ट्रेन यात्रियों को उतारने एवं निर्धारित ठहराव लेकर जैसे ही रवाना हुई तो अचानक ट्रेन में चेन पुलिंग (एसीपी) कर दी गई। इसी बीच जानकारी मिली कि यात्री मनोज कुमार मिश्रा निवासी ग्राम आंदोली, थाना अलीनगर, जिला दरभंगा (बिहार) ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। वह दरभंगा से दिल्ली तक कोच संख्या एस-1 में यात्रा कर रहे थे। अलीगढ स्टेशन पर ठहराव के दौरान पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे और पानी लेकर वापस आए तो गाड़ी चल पड़ी। घायल हुए यात्री को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!