रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालु की गिरकर हुई मौत

पिसावा। क्षेत्र में बसेरा के निकट अनूपशहर गंगा तट से कांवड़ लेकर गांव लौट श्रद्धालु की गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार नगलिया बिजना के माजरा कृपालगढ़ी निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र बल्लम सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे और वर्तमान में उसकी तैनाती बागपत में थी। गुरुवार शाम को वह गांव के अन्य लोगों के साथ बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित गंगा तट से कांवड़ लेकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बसेरा गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक से वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें गंभीर हालत में जट्टारी स्थित एक अस्पताल में उपचार को लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें नोएडा के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें नोएडा लेकर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!