रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गगन ITI कॉलेज में छात्रों को बांटे टैबलेट, छात्रों के खिले चेहरे

गभाना। कस्बा में तहसील के सामने  स्थित गगन आईटीआई कॉलेज में गुरुवार को प्रदेश सरकार की मत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चंडौस कृष्ण कुमार व प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा ने 19 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। टैबलेट पाकर छात्रों के चहरे ख़ुशी से खिल उठे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों को टैबलेट के रूप में जो सौगात दी है। छात्र टैबलेट का प्रयोग केवल वीडियो देखने या शौक तक ही सीमित न रखें, बल्कि इसका प्रयोग अपनी पढ़ाई के स्तर को बढ़ाने तथा तकनीकि के माध्यम से अधिक जानकारी के लिए करें। टैबलेट के माध्यम से छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी संपत्ति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता ना ही उसे कोई किसी से छीन सकता है। इसलिए शिक्षा को हमेशा ही सभी संपत्तियों से ऊंचा पद दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र टैबलेट का उपयोग अपनी बेहतर शिक्षा के लिए उपयोग करें। इस मौके पर सचिन शर्मा, इस मौके मदन लाल , आयुष गौतम, सोनू बघेल, उमा सिंह, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

———-

टैबलेट पाकर झूमे छात्र

पिसावा। कस्बा के जट्टारी रोड स्थित जनहित प्राइवेट आईटीआई में गुरुवार को विद्यार्थियों को टेबलेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि चैयरमैन खैर संजय शर्मा, पूर्व चैयरमैन जट्टारी मनवीर सिंह, बीडियो चंडौस कृष्ण कुमार व प्रबंधक पवन चौधरी आदि ने 48 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। टैबलेट पाकर छात्रों का खुशी का ठिकाना न रहा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने छात्रों को नियमित पढ़ाई करने व आधुनिकता के युग में तकनीकी शिक्षा के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीनानाथ, अनिल तालान, कुलदीप चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, कर्मवीर सिंह, चौधरी अजय सिंह, प्रदीप कुमार, संजय पाठक, कुलदीप चौधरी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!