रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्राम प्रधान की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर हुई मौत, मचा कोहराम

गभाना। क्षेत्र के गांव गोकुलपुर-ग्वलरा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ओगर नगला राजू के ग्राम प्रधान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।

गांव ओगर नगला राजू निवासी ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह गुरुवार को गांव के ही मुकेश उर्फ मुक्के व अलिजान के साथ गांव स्थित ईंट भट्टे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर अलीगढ़ में एटा चुंगी गए थे। जहां से तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर देर रात्रि में गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गभाना क्षेत्र में गोकुलपुर-ग्वालरा मार्ग के समीप पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर ग्राम प्रधान चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दोनों साथियों ने ट्रैक्टर- ट्राली से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे ग्राम प्रधान को बाहर निकाला और उन्हें उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चंद्रपाल चार बच्चों के पिता थे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!