गभाना पुलिस ने भैंस चोर गिरोह को दबोचा, चोरों ने कई चोरियों की घटना कबूली
गभाना। थाना पुलिस ने पशु चोर गिरोह को दबोच कर चोरी की कई घटनाओं खुलासाकिया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी कर भैंस बेचने के रुपये भी बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले दिनों ख्यामई गांव निवासी रिंकू शर्मा वबिजौना बुजुर्ग निवासी प्रमोद कुमार ने भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार रात में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वीरपुरा के पास से पशु चोरी की योजना बनाते हुए छह लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मुसरफ पुत्र सद्दू खां, अलीमुद्दीन पुत्र मजाद खां, आस मोहम्मद पुत्र इलियास, साबू पुत्र जीवना, फिरोज पुत्र विट्टूनिवासीगणरामपुर-शाहपुर (चंडौस) वखलील पुत्र इस्माइल निवासी मोहल्ला कुरैशियान कस्बा चंडौसबताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपितों ने ख्यामई, बिजौना बुजुर्ग समेत क्षेत्र में कई पशु चोरी की घटनाओं को कबूला किया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी शातिर किस्म के चोर है जो कि गिरोह बनाकर पशुओं को चोरी कर कट्टीघर में बेच देते थे। उसके बाद कट्टी से मिले रुपयों को आपस में बांट लेते थे। उनके पास से 8,500 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों पर गभाना थाना के अलावा खैर, जवां, चंडौस थानों में गोकशी, पशु चोरी,गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई-कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। मंगलवार को सभी छह चोरों को जेल भेज दिया गया है।
पकड़ने वाली टीम में ये रहे शामिल
उपनिरीक्षक अजहर हसन, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, कास्टेबल रवि कुमार, कास्टेबल विशाल, कास्टेबल राहुल कुशवाह, कास्टेबल आनंद कुमार आदि शामिल रहे ।