रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में बरौली विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल का किया वितरण

गभाना। तहसील परिसर में शुक्रवार को बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह व युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। कड़ाके ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद लाेगों के चेहरे खुशी खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। इसलिए जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है, ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड में राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एक हजार से अधिक असहाय, जरूरतमंद, गरीब, दिव्यांग लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पं. श्यामबाबू शर्मा ने किया। इस मौके पर एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा, जिपं सदस्य संजय सिंह संजू, शरद ठाकुर, प्रमोद सिंह प्रधान, कालीचरन माहौर, भोला प्रधान, दिनेश शर्मा, बीरपाल सिंह, राजेश गोविल अग्गा, शमीम खान, संजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!