रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री ने जरूरतमंदों को किया कंबलों का वितरण

गभाना। क्षेत्र के गांव जखौता स्थित ईंट भट्ठा पर मंगलवार को मकर संक्राति के पर्व के उलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री ठा. दलवीर सिंह ने गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि गरीब व जरूरमंदों की मदद करने से बढ़कर कोई और पुण्य कार्य नहीं हो सकता है। हर सामर्थ्य व्यक्ति को गरीब व असहाय लोगों की मदद को आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने निजी खर्चे पर 150 से अधिक जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर ममता सिंह, रेखा सिंह, गीता सिंह, इंदू सिंह, पवन सिंह, भोलाशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!