रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कर्ज चुकाने को इकलौते बेटे को बेचने पर मजबूर हुए मां-बाप

- गांधीपार्क बस स्टैंड चौराहे पर पीड़ित पिता ने गले में तख्ती टांगकर बेटा की लगाई सेल

अलीगढ़। दबंग व्याजखोरों की अभद्रता व गाली गलौज से तंग आकर विवश मां-बाप को अपने कलेजे के टूकड़े को ही बेचने पर मजबूर होना पड़ा। गुरुवार को पीड़िता माता-पिता अपने बच्चों के साथ गांधी पार्क बस स्टैंड चौराहे पर आ कर बैठ गए और गले में बेटा बिकाऊ है कि तख्ती लगा ली। वहां मौजूद लोगों की नजर जब तख्ती पर पड़ी तो वह अचंभित हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पीड़ित परिवार की पीड़ा जाने को एकत्रित हो गई।

दरअसल पूरा मामला थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के असदपुर कयाम से जुड़ा हैं। यहां के राजकुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़ित राजकुमार के अनुसार कुछ माह पूर्व उसने जमीन खरीदी थी। इसके लिए उसने देवी नगला निवासी कुछ लोगों से रुपए उधार ले लिए थे। इसके बाद से ही आरोपियों ने उसे डराना और धमकाना शुरू कर दिया।

पिछले दिनों आरोपियों ने उसके प्लाट के दस्तावेजों को छीनकर बैंक में गिरवी रखवाकर लोन ले लिया। पीड़ित का आरोप है वह ई-रिक्शा से किराए पर लेकर आता था। ई-रिक्शा का किराया चुकता करने के बाद जो रुपए बचते थे, उससे अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

दबंगों ने उससे किराए का ई-रिक्शा भी छीन लिया। जिससे उसकी रोजी रोटी तो छिन गई, अब ई-रिक्शा मालिक का भी वह कर्जदार हो गया है। इसके बाद भी आरोपी उससे लगातार 50 हजार रुपये की मांग करते हुए आए दिन उसके घर आकर पत्नी, बेटी व उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता करते हैं। आरोप है कि जब वह थाने गया तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की और उसे वहां से भगा दिया।

7-8 लाख रुपए में बेंचना चाहता है बेटा

राजकुमार ने बताया कि उसके पास एक 8 वर्षीय बेटा और एक बेटी है। दबंग व्याजखोरों से परेशान होकर उसने व पत्नी ने मिलकर अपने इकलौते बेटा को 7-8 लाख रुपये में बेचना निर्णय लिया है, ताकि वह कर्ज को चुकाने के साथ ही अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिला सके। जानकारी पाकर थाना गांधीपार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन देकर उन्हें अपने साथ ले गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!