रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंपो में गाय लेकर जा रहे चालक को हिंदुवादी कार्यकर्ताओं ने पीटा, कपड़े उतरवाकर पढ़वाई हनुमान चालीस

अलीगढ़। बुलंदशहर के जहांगीराबाद से टेंपो में गाय लेकर हाथरस जा रहे चालक को थाना रोरावर क्षेत्र में नादा पुल के पास हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टेंपो चालक की पिटाई करते हुए उसके कपड़े उतरवा दिए। बाद में पहुंची पुलिस टेंपो को चालक के साथ थाने ले आई। जहां से जांच पड़ताल के बाद टेंपो को छोड़ दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के मुरसान निवासी जितेंद्र सिंह रविवार को बुलंदशहर के जहांगीराबाद से टेंपो में दो गाय लेकर घर जा रहा था। टेंपो को जहांगीराबाद निवासी अजय चला रहा था। जैसे ही उनका टेंपो रोरावर क्षेत्र में नादा पुल के पास पहुंचा तभी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने टेंपो को रोक लिया। उन्होंने गाय को कट्टीघर ले जाने का आरोप लगाते हुए चालक के साथ मारपीट कर डाली। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम की बात कहते हुए चालक के पकड़े उतरवा लिए तथा हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए बोला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं का हंमागा बढ़ता देख पुलिस चालक व टेंपो को थाने ले गई। जहां पर पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि युवक रिश्तेदारी से गाय को अपने घर लेकर जा रहा था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!