रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत

लोधा। रोरावर थाना क्षेत्र में पुराना मथुरा बाईपास पर शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार इगलास क्षेत्र के गांव निधौली निवासी 20 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र रनवीर सिंह अपने साथी विनीत पुत्र रतन सिंह निवासी श्रीराम कालोनी व अरून पुत्र शिवकुमार निवासी नगला जुझार के साथ रविवार शाम को थाना रोरावर क्षेत्र में पुराना मथुरा बाईपास स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

जहां से देर रात तीनों लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मैरिज होम से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचे तभी नादा पुल की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों युवकों का उपचार जारी है। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

———–

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!