डंफर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल
लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी चालक को डंफर के साथ पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिदासपुर निवासी रवि कुमार बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। तभी खेरेश्वर चौराहे के पास पीछे से आ रहे डंफर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रवि कुमार गिरकर गंभी रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के के टीएसआई निजामुद्दीन व संजय ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को डंफर के साथ पकड़ लिया।