रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

होमगार्ड के घर में लगी आग, मां-बेटा को पुलिस ने बचाया

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में मेलरोज बाईपास स्थित एडवोकेट काॅलोनी में होमगार्ड के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही इलाका में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान में फंसे मां-बेटा को बमुश्किल बाहर निकलवाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काे बुझाया, लेकिन तब तक घर में खड़ी बाइक समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह नोएडा में होमगार्ड हैं। उन्होंने मेलरोज बाईपास स्थित एडवोकेट कॉलोनी में मकान बना रखा है। शनिवार दोपहर में घर पर उनकी पत्नी शारदा देवी व उनका 10 वर्षीय बेटा मौजूद थे। तभी अचानक से घर से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते मकान से आग की लपटें उठने लगी। मकान में आग लग जाने से आस-पड़ौस के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर जलालपुर चौकी प्रभारी अमित मलिक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने लोगों की मदद से दूसरी मंजिल के रास्ते दरवाजा तोड़कर मां-बेटा को सकुशल बाहर निकाला। उधर जानकारी पर दमकम कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक मकान में खड़ी बाइक समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!