रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर प्राप्त की शैक्षिक जानकारियां

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरिद्वार-देहरादून का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दार्शनिक, धार्मिक, पर्यटन स्थलों की यात्रा कर विद्यालय में सकुशल लौटा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने शैक्षिक जानकारियां प्राप्त की व दर्शनीय स्थलों का जमकर लुत्फ उठाया।

विद्यार्थियों को शांतिकुंज हरिद्वार में गायत्री मंदिर, यज्ञशाला व मानव जीवन के मूल्य उद्देश्यों व श्रीराम शर्मा के विचारों द्वारा जीवन की सच्चाई की जानकारियां प्राप्त कराई गई। गंगा दर्शन, गंगा आचमन कर जीवन को कृतार्थ किया। तत्पश्चात ऋषिकेश में तपोवन भूमि, राम झूला व जानकी झूला का भी भ्रमण किया।

देहरादून में गुच्चू पानी पर्यटक स्थल पर गंगा की सहायक नदियों का संगम व धार्मिक दार्शनिक स्थलों की जानकारियां अर्जित की। राहुल उपाध्याय, सीमा खुराना, पूनम राघव ने बताया फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, टपकेश्वर महादेव व राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय देखकर वनस्पति जगत की दुर्लभ जानकारी का भी ज्ञान अर्जन किया, जो भविष्य में छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने भ्रमण सहयोगियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अंजू बाला शर्मा, सीपी सिंह, अरुण मिश्रा, तीक्ष्ण तिवारी, दुर्गेश उपाध्याय, नीतू तोमर आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!