चुनाव की तैयारियों में जुट जाए कार्यकर्ता
इगलास। रालोद पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र के गांव गोरई में राजेश चौधरी के आवास पर बैठक की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वोट बढ़ाने हेतु चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव राम बहादुर चौधरी व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो जाए।
संबंधित बीएलओ से संपर्क करके 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के वोट बढ़ाने का काम करें। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए जाने की अपील की। इस अवसर पर हम्बीर सिंह, राजेश ठेनुआ, दीपक चौधरी, फूल सिंह, अमित, संजू आदि थे।