रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्यार्थियों ने जाना राजस्थान का भौगोलिक ज्ञान

इगलास। राधा इंटरनेशनल अकादमी के विद्यार्थियों को जयपुर व उदयपुर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने निर्देशन में राजस्थान की संस्कृति, वेशभूषा व भौगोलिक विशेषताओं जानकारी प्रदान की गई।

निदेशक दीपक मुकुट मणि व सेक्रेटरी पवन मुकुट मणि ऐतिहासिक इमारतें जंतर मंतर, आमेर किला, हवा महल व झीलों की पौराणिक कहानियों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने जयपुर ऐतिहासिक स्थलों का उत्साह पूर्वक भ्रमण किया तो कठपुतली नृत्य का आनंद लिया।

एशिया के सबसे बड़े सिनेमाघर राज मंदिर में चलचित्र देखे। उदयपुर भ्रमण के दौरान पिचोला लेक, मोम संग्रहालय, फतेहसागर व सिटी पैलेस देखा। विद्यार्थियों ने बताया कि राजस्थान के मनोरम दृश्य व ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण से शिक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ है। राजस्थानी वस्तुओं की खरीदारी की। शैक्षणिक भ्रमण में कुलदीप रावत विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!