हर्षोल्लास के साथ मना ईद- उल- फितर का पर्व, लोगों ने की अमन चैन की दुआ
गभाना। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-फितर का पर्व बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी इबादतगाह नामाजियों से खचाखच भरे रहे। लोगों ने नमाज अता कर अल्लाह को शुक्र अदा किया तथा मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।
गभाना क्षेत्र के गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली समेत ग्रामीण अंचल में मस्जिदों के अलावा छोटे-बड़े ईदगाहों में सुबह के वक्त नमाज अता की गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे के गले लगकर तो हिंदू भाईयों ने भी पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बहुल इलाकों में दिन भर ईद की बधाइयां व घरों में खीर-सेवइयां खाने-खिलाने का दौर चलता रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
इस मौके पर नमाज मस्जिद कमेटी अध्यक्ष नदीम खान, इमाम मोहम्मद इकरारा अंसारी, हाजी यामीन अली, अली हसन, साजिद अली, शमसुद्दीन, मुस्तकीम मोहम्मद फैजान, मोहम्मद शानू, शमशेर खान ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।