विद्युत विभाग की टीम ने 12 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
गभाना। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने को लेकर अभियान चलाते हुए 12 घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली।
एसडीओ निशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने महराजपुर में भूपेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, ओमप्रकाश, हीरापुर में सोनू कुमार, गोपाल सिंह, रामवती देवी, अनिल कुमार, जखौता में सुधीर कुमार, चंद्रभान, सुनील कुमार, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार आदि के घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली। मामले में जेई कुलवेंद्र सिंह की ओर से उक्त सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान टीम में टीजी-2 यादवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रविकरन आदि मौजूद रहे।