रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना समेत 18 नगरीय निकायों के विकास को मिले 44 करोड़

-शासन से राज्य वित्त आयोग में निकायों को अवशेष धनराशि की जारी

अलीगढ़। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 से लेकर 2023-24 तक 11 वित्तीय वर्ष में राज्य वित्त आयोग से वास्तविक प्राप्तियों का अवशेष पैसा एक साथ जारी कर दिया है। जिले के 18 नगरीय निकायों को कुल 44 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। इसमें सबसे अधिक 32.83 करोड़ नगर निगम को मिले हैं। इस राशि से कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के सभी वेतन बकायों का भुगतान व विकास कार्य हो सकेंगे। जिले में कुल 18 नगरीय निकाय हैं। इनमें नगर निगम, दो नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायत शामिल हैं। स्थानीय निकाय के निदेशक डा. नितिन बंसल की ओर से प्रदेश के सभी नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। जिले के नगरीय निकायों को भी 44 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। इसमें नगर निगम को 32.83 करोड़, खैर नगर पालिका को 1.78 करोड़, अतरौली नगर पालिका को 2.06 करोड़ की राशि मिली है। नगर पंचायतों में बेसवां को 38.32 लाख, छर्रा को 85.12 लाख, हरदुआगंज को 66.10 लाख, इगलास को 66.26 लाख, जलाली को 82.85, जट्टारी को 75.52 लाख, कौड़ियागंज को 49.06 लाख, चंडौस को 26.07 लाख, मडराक को 55.02 लाख, पिसावा को 20.60 लाख, पिलखना को 49.73 लाख, विजयगढ़ को 42.72 लाख, जवां सिकंदरपुर को 40.73 लाख, गभाना को 38.17 लाख व बरौली को 36.41 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!