रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

खैर। कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर नयावांस नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को थाना क्षेत्र के गांव बिसारा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र वीरपाल अपनी रिश्तेदारी की दो महिलाओं को बाइक पर बिठाकर उटवारा जा रहा था। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर नयावांस नहर के पास हनुमान मंदिर पहुंचा।

तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां पर डॉक्टरों ने 28 वर्षीय कविता देवी पत्नी भूपेंद्र उर्फ लाला निवासी बूढ़ाका थाना टप्पल को मृत घोषित कर दिया। जबकि लता पत्नी योगेंद्र निवासी उटवारा व जितेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

खैर। क्षेत्र में गौंडा मार्ग पर गांव पटपर नगला के पास एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार छज्जू नगला निवासी 32 वर्षीय काकू मिस्त्री पुत्र सुखदेव बीती 19 जुलाई की रात्रि में बाइक से घर जा रहे थे तभी गोंडा मार्ग पर पटपर नगला के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायल को कस्बा के सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर गंभीर हालत होने पर परिजन अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर बुधवार दोपहर को काकू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!