Environment : इगलास के एलबीके स्कूल में किया गया पौधरोपण
इगलास। 5 जून 2023 को एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल इगलास में “विश्व पर्यावरण दिवस” #World #Environment #Day मनाया गया। जिसमें पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने व प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति हेतु विचार गोष्ठी #seminar का आयोजन किया गया तथा वृक्षारोपण ही समस्याओं का निदान खोजा गया। जिसमें धरा को हरा भरा बनाकर मानव जीवन को सुखद एवं समृद्धशाली बनाया जा सकता है।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल की प्रबन्धकहरीमोहन अग्रवाल व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वंमवृक्षारोपित करके इस कार्य को आरंभ किया। जिसमें #student छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया और पीपल, नीम, जामुन, कदम आदि के फल-फूलदार एवं छायादार पौधे #treeरोपितकिए। साथ ही अपने वक्तव्य में कहा कि लोगो को सुखी जीवन जीना है तो उन्हें प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य रोपना चाहिए इतना ही नहीं उसकी देख-रेख, सुरक्षा की पूर्ण ज़िम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाना चाहिए। आज आधुनिकीकरण के कारण मनुष्य अपने कर्तव्य पथ से विमुख हो रहे है। उनको जागरूक करना हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए तथा सभी नागरिकों को पौधे लगाने तथा उनकी देख रेखव सुरक्षा की पूर्ण ज़िम्मेदारी को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से निभाना चाहिए। इस अवसर पर सीमा खुराना, नीतू तौमर, राजेश उपाध्याय, शुभम शर्मा, अल्का शर्मा, अल्का रानी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।