पौधरोपण करके ली पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी
इगलास। (WorldEnvironmentDay) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु सोमवार plantation किया गया साथ ही पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।
संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने ग्रामीण युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु 5 जून 1973 को पहला (WorldEnvironmentDay)विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। यदि समय रहते हम सबने पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदार नहीं हुए तो आगामी भविष्य में बहुत ही गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। हम सबकी ये जिम्मेदारी है और हमारी अगली पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए ये हमारा परम कर्तव्य भी है कि हम पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। (plantation) पौधरोपण और पौधों के संरक्षण के प्रति स्वयं भी और दूसरों को भी जागरूक करें तथा पेड़ों के कटान को रोकें।
इस अवसर पर डॉ डबलेश सिंह, चित्तर सिंह, गौरव चौधरी, भोला पहलवान, लखनठैनुआं, हरिकिशन, टोंकू पहलवान, पंकज कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे। 