रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

7 माह बाद भी अपहृत किशोरी का पता न लगा सकी पुलिस, दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार

खैर। अब इसे पुलिस की लापरवाही कहें या फिर कमजोरी कहें कि 7 माह माह बीत जाने के बाद भी कस्बा के मोहल्ला बहादुरगंज से हुए किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस खाली हाथ है। पीड़ित परिवार किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए दर-दर मदद की गुहार लगा रहा है।

मोहल्ल बहादुरगंज की रहने वाली एक महिला ने बताया कि पिछले वर्ष 4 नवंबर को उसकी पोती का पड़ौस में रहने वाले अकील अपहरण कर ले गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब पोती का कहीं पता न चला तो घटना के तीसरे दिन थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बाबजूद पुलिस न तो आरोपी को पकड़ पाई और न ही उसकी पोती का कोई पता लगा पाई है। जिससे उन्हें किशोरी के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका सता रही है। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम बीडी पांडेय का कहना है कि मामले में पुलिस पूर्व में ही आरोपी के चार रिश्तेदारों को जेल भेज चुकी है। आरोपी व किशोरी की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!